यद्धात्रा निजभालपट्टलिखितम्

यद्धात्रा निजभालपट्टलिखितं स्तोकं महद्वा धनं
तत् प्राप्नोति मरुस्थलेऽपि नितरां मेरौ ततो नाऽधिकम् |
तद्धीरो भव वित्तवत्सु कृपणां वृत्तिं वृथा मा कृथाः
कूपे पश्य पयोनिधावपि घटो गृह्णाति तुल्यं जलम् ||

 

ब्रह्मा ने हमारे माथे पर हमारे लिए जितना धन लिखा है, हमे उतना ही धन मिलेगा | किसी के भी चाहने पर न ये कम होगा और न ही बढेगा | चाहे आप रेगिस्तान में रहो या सुमेरु पर्वत पर, वह धन कम-ज्यादा नहीं होगा |
इस लिए धैर्य रखो और धनवान व्यक्तियों को देखते ही लोभित होकर उनके सामने दीन मत बनो | चाहे कुंआ हो या समंदर, एक घडे में जितनी पानी निकालने की क्षमता है, वह उतना ही निकाल पाएगा |

 

30.5K
1.0K

Comments

zr4zi
Copyright © 2024 | Vedadhara | All Rights Reserved. | Designed & Developed by Claps and Whistles
| | | | |