
व्यास जी ने जन्मेजय को विष्णु के अवतार की कथाएं बताया और देवी मां क्यों जगत जननी है, यह भी बताया। अब जन्मेजय प्रश्न पूछते हैं। आपने नर नारायण के आश्रम में आई हुई अप्सराओं की चर्चा की। वे अप्सराएं काम से पीड़ित होकर नारायण मुनि पर आसक्त हो गई। नारायण मुनि उनको शाप देने के लिए उद्यत हो गए थे। फिर उनके सहोदर नर ने उन्हें शाप देने से रोक दिया। इंद्र के द्वारा प्रेषित की गई अप्सराओं ने बार-बार मुनि नारायण से विवाह करने की प्रार्थना की। वे सब मन ही मन नारायण मुनि को अपना पति संकल्प कर चुकी थी। ऐसे संकट के उपस्थित होने पर नारायण ने क्या किया? यह मुझे बताइए। ऐसे मोक्षदायक चरित्र को मैं सुनना चाहता हूं। अब जन्मेजय के प्रश्नों का उत्तर देते हैं व्यास जी। सुनिए। मैं उन धर्मपुत्र मुनि नारायण के बारे में बता रहा हूं। नारायण मुनि को शाप देने के लिए उद्यत होते हुए देखकर नर ने उनको वैसे करने से रोक लिया। नारायण मुनि भी क्रोध से शांत होकर मंद मंद मुस्कुराते हुए अप्सराओं को देखकर कहे, देवियों, हम दोनों ने संकल्प किया है कि इस जन्म में किसी भी परिस्थिति में हम विवाह नहीं करेंगे। इस कारण से आप लोगों का पाणिग्रहण हम नहीं कर सकते। आप लोग हमें माफ़ करें और हम पर कृपा करके वापस स्वर्ग लोक चले जाएं। जो धर्मज्ञ होते हैं, वे दूसरों के व्रत का भंग नहीं करते। आप लोग धर्म को जानने वाली हैं। इसलिए स्वर्ग जैसे पवित्र स्थान में रह रही हैं। कृपया हमें छोड़कर आप वापस स्वर्ग लोक चले जाएं। श्रृंगारेस्मिन् रसेनूनं स्थायीभावो रतिस्मृतः कथं करोमि सम्बन्धं तदभावे सुलोचनाः कारणेन विना कार्यं न भवेदिति निश्चयः कविभिः कथितं शास्त्रे स्थायीभावो रसः किल वैवाहिक जीवन में श्रृंगार रस मुख्यः और कवियों ने रति को श्रृंगार रस का स्थाई भाव माना है। रति ही कारण है संबंध रूप कार्य का। पर हम दोनों आजीवन ब्रह्मचारी रहना चाहते हैं। इसलिए आप लोगों के साथ संबंध बनाना अनुचित होगा और वह हमारे व्रत भंग का कारण बन जाएगा। धन्य सुचारु सर्वांग सभाग्योयम धरातले प्रीति पात्रम यतो जातो भवती नाम कृत्रिमम भवतीभिः कृपाम कृत्वा रक्षणीयम। व्रतम मम भविष्यामि महाभागाः पतिरप्यन्य जन्मनि। नारायण कहे, मैं बहुत धन्य हूँ। इस भूमि में जन्म को प्राप्त करके भी आप जैसे पुण्यवतीयों का प्रीति पात्र बना, यह मेरा भाग्य है। आप लोग कृपा करके इस जन्म में मेरे इस व्रत की रक्षा कीजिए। मैं अवश्य ही अन्य जन्म में आप लोगों का पति बनूंगा। हम लोग यहां पर यह भी एक बार याद कर लें कि नर और नारायण भगवान विष्णु के ही अंशावतार हैं और भगवान विष्णु के सारे अवतार नर नारायण के पुनर्जन्म के बराबर हैं। नारायण मुनि कहे, अष्टाविंशे विशालाक्ष्यो द्वापरेस्मिन् धरातले देवानां कार्य सिद्ध्यर्थं प्रभविष्यामि सर्वथा तदा भवत्यो मद्दारा प्राप्य जन्म पृथक पृथक भूपती नाम सुता भूत्वा पत्नी भावम गमिष्यथ। 28वीं द्वापर युग में मैं देवों के कार्य को सिद्ध करने के लिए भूमि में अवतार लूंगा। अभी जो चल रहा है, वह वैवस्वत मन्वंतर का 71 में से 28वां कलियुग है। 28वां द्वापर युग मतलब पिछला युग, श्री कृष्णावतार का समय। नारायण कहे, उस समय आप लोग राजा की पुत्रियां बनकर जन्म लेंगी और मैं आप सबके साथ पाणिग्रहण करूंगा। नारायण तो साक्षात विष्णु के अंश पुरुष थे। उनकी बात को मानकर अप्सराएं वापस स्वर्ग चली गई और उनके वचनों से आश्वासन कैसा प्राप्त हुआ, यह अप्सराओं ने इंद्र को बताया। इसको सुनकर इंद्र बोले, अहो धैर्यं मुनेह कामं तथैवच तपो बलम्। उन मुनियों का धैर्य और तपो बल तो आश्चर्यजनक है। अपने तपोबल से तो उन्होंने अप्सराओं जैसे रूप वाली उर्वश आदियों को भी उत्पन्न कर दिया। मुनियों पर प्रसन्न हो गए थे इंद्र। फिर वे दोनों मुनि वापस सालों साल तक तपस्या करने लग गए। द्वापर युग में यही नर और नारायण, कृष्ण और अर्जुन के रूप में भूमि में अवतरित हुए और इस अवतार का एक और कारण था भृगु जी का शाप। जिसकी कथा हम पहले सुन चुके हैं।
Astrology
Bhagavad Gita
Bhagavatam
Bharat Matha
Devi
Devi Mahatmyam
Ganapathy
Garuda Puranam
Glory of Venkatesha
Hanuman
Kathopanishad
Mahabharatam
Mantra Shastra
Mystique
Practical Wisdom
Purana Stories
Radhe Radhe
Ramayana
Rare Topics
Rigveda Explained
Rituals
Sages and Saints
Shiva
Spiritual books
Sri Suktam
Story of Sri Yantra
Temples
Vedas
Vishnu Sahasranama
Yoga Vasishta