सुबह उठने से स्नान तक के सदाचार

0:00 0:00

सुबह उठने से स्नान तक के सदाचार

सुबह उठने से लेकर नहाने से पहले तक सदाचार के रूप में क्या क्या करना चाहिए, आइए जरा देखते हैं ।
ब्राह्म मुहूर्त में उठें ।
इससे स्वास्थ्य, धन, विद्या, बल और तेज की वृद्धि होती है ।
इस समय की हवा शीतल होती है।
चांदनी में अमृत का सान्निध्य होता है ।
उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखें इस श्लोक को कहते हुए ।
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।
करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम् ॥
हाथों के अग्र भाग में लक्ष्मी देवी निवास करती है, बीच में सरस्वती देवी, हथेलियों के मूल भाग में ब्रह्मा जी ।
सबसे पहले इनका ही दर्शन करें ।
धन की देवी, विद्या की देवी और कर्त्तव्य में प्रेरित करने वाले ब्रह्मदेव ।
इसके बाद भूमि की वन्दना करें ।
क्योंकि अब आप माता भूमि देवी के ऊपर पांव रखनेवाले हैं । उनसे पहले ही क्षमायाचना करें ।
पादस्पर्शं क्षमस्व मे ।
समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमण्डले ।
विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्व मे ॥
इसके बाद घर में जितनी मंगल वस्तुएं उपलब्ध हो उनका दर्शन करें - जैसे कि देव की मूर्ति, तुलसी, गंगाजल, सोना, चंदन, कुंकुम, चावल - ये सारी मंगल वस्तुएं हैं ।
इसके बाद घर के बडों का पैर छूएं ।
इससे आयु, कीर्ति ज्ञान शक्ति की वृद्धि होती है ।
इसके बाद देवताओं और गुरु जनों का स्मरण करें ।
इसके लिए कुछ सरल श्लोक भी हैं जो आपको इंटरनेट से भी मिल जाएगा ।
इसके द्वारा दिन सफल बन जाता है, दुश्मन लोग हानि नहीं पहुंचा पाते, जहर से आपत्ति नहीं होती जैसे भोजन की वजह से पेट में दर्द इत्यादि , दिन में पुण्य करने की इच्छा होगी, विद्या की प्राप्ति, रोग से मुक्ति, विजय, धन की प्राप्ति, भरपूर खाना पीना और विघ्नों से मुक्ति होगी।
चौबीस घंटे में हम २१६०० बार सांस लेते हैं ।
यह एक प्रकार का जप है - इसका मंत्र है हंस मंत्र ।
इसे अजपाजप कहते हैं
आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।
यह जाप अपने आप ही चौबीसों घंटे होता रहता है ।
आपको सिर्फ इस बात को समझकर हर दिन सुबह इसका भगवान के प्रति समर्पण करना है - कि मैं कल सुबह से अब तक का मेरे २१६०० अजपाजप को भगवान के प्रति समर्पित कर रहा हूं ।
सूर्योदय और शौच से पहले आधे से सवा लीटर तक पानी पीजिए ।
स्वास्थ्य के लिए यह बहुत ही अच्छा है ।
इसके बाद मल और मूत्र का त्याग ।
इसके बाद दंत धावन ।
इसके बाद व्यायाम योग इत्यादि करना है
फिर तैलाभ्यंग , तेल से मालिश - यह कुछ दिनों में वर्जित भी है जैसे कि - अमावास्या पूर्णिमा, एकादशी जैसे व्रतों के दिन, श्राद्ध के दिन, रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार।
इसके आगे क्षौर कार्य - अमावास्या पूर्णिमा, एकादशी,चतुर्दशी, संक्रान्ति, श्राद्ध और व्रतों के दिन, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार इन दिनों में दाढी न बनवाएं ।
ये हुए उठने से स्नान से पहले तक के सदाचार ।

 

क्या है ब्राह्म मुहूर्त का महत्व?
यह समय शरीर और मन की ताजगी के लिए श्रेष्ठ माना गया है। शीतल हवा और चांदनी में उपस्थित अमृत तत्व स्वास्थ्य, बल और विद्या को पुष्ट करते हैं। यह काल मन को एकाग्र करने और साधना शुरू करने के लिए भी आदर्श है।

सुबह उठने का सही समय क्यों बताया गया है?
क्योंकि नींद से उठने पर मन शून्य और शुद्ध अवस्था में होता है, जो अच्छे संस्कार ग्रहण करने के लिए सर्वोत्तम है। जल्दी उठना जीवनशैली को अनुशासित करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

क्या यह सब केवल आस्था है?
नहीं, यह वैज्ञानिक रूप से भी पुष्ट है। सुबह जल्दी उठने पर रक्तचाप संतुलित रहता है, मनोबल बढ़ता है और कार्यक्षमता पूरे दिन बनी रहती है।


हथेली दर्शन का क्या अर्थ है?
हथेली में लक्ष्मी, सरस्वती और ब्रह्मा का स्मरण धन, विद्या और कर्म की प्रेरणा को जाग्रत करता है। इससे दिन की शुरुआत सकारात्मक और संतुलित दृष्टि से होती है।

सुबह हथेली क्यों देखनी चाहिए?
हाथ कर्म का प्रतीक है। हाथ का स्मरण करते हुए देवताओं का ध्यान करना हमें याद दिलाता है कि हमारा दिन धन, ज्ञान और कर्तव्य से परिपूर्ण हो।

क्या यह केवल धार्मिक कल्पना नहीं है?
नहीं, यह मनोविज्ञान का हिस्सा है। सुबह सकारात्मक प्रतीकों का स्मरण करने से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे कार्यों में सफलता मिलती है।


भूमि वंदना क्यों आवश्यक है?
पृथ्वी देवी को नमस्कार करना हमारी कृतज्ञता और विनम्रता का प्रतीक है। यह बताता है कि हम जिस पर चलते हैं उसे भी देव रूप में मानते हैं।

क्या भूमि को प्रणाम करने से व्यावहारिक लाभ है?
हाँ, यह मानसिक संतुलन और विनम्रता को बढ़ाता है। व्यक्ति अहंकारमुक्त होकर दिन की शुरुआत करता है।

क्या इसे अंधविश्वास नहीं कहा जा सकता?
नहीं, यह कृतज्ञता का अभ्यास है। पृथ्वी ही हमारे जीवन का आधार है और उसे देवता रूप में स्मरण करना पर्यावरण-सम्मान की सीख भी देता है।


बड़ों के आशीर्वाद का क्या प्रभाव है?
बड़ों का आशीर्वाद दीर्घायु, ज्ञान और शक्ति का संवर्धन करता है। यह परंपरा घर में सम्मान और प्रेम को स्थिर करती है।

सुबह बड़ों का आशीर्वाद क्यों लेना चाहिए?
यह हमें परिवार से जुड़ाव और संस्कार की जड़ें मजबूत करता है। दिनभर मानसिक संबल भी मिलता है।

क्या यह केवल सामाजिक औपचारिकता है?
नहीं, इसका गहरा मनोवैज्ञानिक असर है। जब बड़े आशीर्वाद देते हैं तो उनके अनुभव और स्नेह से हमारी सोच सकारात्मक होती है।


अजपाजप क्या है?
हर दिन लगभग 21600 सांसें ली जाती हैं, जिन्हें हंस मंत्र का निरंतर जप माना गया है। इसे भगवान को अर्पित करना जीवन को साधना से जोड़ता है।

क्या यह ध्यान का एक रूप है?
हाँ, यह स्वाभाविक ध्यान है। सांस के साथ जप होने की जागरूकता व्यक्ति को भीतर से शांत और ईश्वरीय बनाती है।

क्या इसमें कोई वास्तविक साधना है?
हाँ, साधना मन की जागरूकता है। सांस को मंत्र मानकर समर्पण करना साधक को निरंतर ईश्वर स्मरण में रखता है।


सुबह पानी पीने का क्या लाभ है?
सूर्योदय से पहले पानी पीना पाचन को ठीक करता है और शरीर से विषाक्त तत्व निकालता है। यह आयुर्वेद में दीर्घायु का आधार माना गया है।

क्यों इतनी मात्रा में पानी पीना कहा गया है?
आधे से सवा लीटर पानी शरीर को जाग्रत करता है और आंतों को साफ करता है। यह कब्ज और पेट की बीमारियों से बचाता है।

क्या यह आधुनिक विज्ञान से मेल खाता है?
हाँ, आज भी डॉक्टर सुबह खाली पेट पानी पीने को सबसे बड़ा स्वास्थ्य उपाय मानते हैं।


तैलाभ्यंग और क्षौर नियम क्यों हैं?
तेल से मालिश शरीर को मजबूत और रक्तसंचार को सुचारु करती है। कुछ विशेष दिनों में इसे त्यागना धार्मिक नियम है, ताकि दिन व्रत और तपस्या के लिए पवित्र बना रहे।

क्षौर कार्य के दिन क्यों निर्धारित हैं?
कुछ तिथियां साधना और व्रत के लिए आरक्षित हैं। उन दिनों शरीर-सज्जा से दूर रहना तप की भावना को बढ़ाता है।

क्या यह केवल परंपरा नहीं है?
यह परंपरा स्वास्थ्य और अनुशासन दोनों से जुड़ी है। बाल काटने या दाढ़ी बनाने के नियम शरीर की ऊर्जा और मानसिक स्थिति को संतुलित रखते हैं।

हिन्दी

हिन्दी

सदाचार

Click on any topic to open

0

Copyright © 2026 | Vedadhara | All Rights Reserved. | Designed & Developed by Claps and Whistles
| | | | |
Vedahdara - Personalize

We use cookies