सुंदरनाथ धाम

 

सुंदरनाथ धाम कहां स्थित है?

सुंदरनाथ धाम डुमरिया पंचायत, कुर्साकांटा प्रखंड, अररिया जिला, बिहार राज्य में स्थित है।

 यह अररिया से ३० कि.मी. की दूरी पर है।

सुंदरनाथ धाम किसका मंदिर है?

शिव-पार्वती। 

सुंदरनाथ धाम का निर्माण किसने कराया था?

सुंदरनाथ धाम का निर्माण साल 1935 में पूर्णिया जिले के गढ़बनैली के राजा कुलानंद सिंह ने कराया था। 

साल २०१२ में विधायक विजय कुमार मंडल के नेतृत्व में भव्य एवं आकर्षक मंदिर का निर्माण शुरू हुआ।

सुंदरनाथ धाम का इतिहास

पाण्डव अज्ञातवास के समय विराट (मत्स्यदेश) में रहते थे। 

यह आजकल पडोसी देश नेपाल में बिराटनगर के नाम से जाना जाता है जो अररिया से ५० कि.मी की दूरी पर है। भगवान श्रीकृष्ण के आदेशानुसार पाण्डव अपनी माता कुन्ती के साथ सुंदरनाथ की पूजा अभिषेक करने आये। भीमसेन द्वारा  लाये गये १०८ दिव्य कमलों से भगवान भोलेनाथ की अर्चना हुई थी। 

१९३० तक नाग बाबा यहां रहते थे।

सुंदरनाथ धाम में माता पार्वती की विशेषता क्या है?

सदा सुहागन रहने के लिए महिलायें माता से प्रार्थना करती हैं।

 

 

Google Map Image

 

हिन्दी

हिन्दी

मंदिर

Click on any topic to open

0

Copyright © 2026 | Vedadhara | All Rights Reserved. | Designed & Developed by Claps and Whistles
| | | | |
Vedahdara - Personalize

We use cookies