गरुड़ का अर्थ

0:00 0:00

गरुड नाम का अर्थ

गरुड देवों से अमृत छीनने स्वर्ग लोक की ओर जा रहे थे ।
उनको बहुत भूख लगी ।
गरुड के पिताजी कश्यप प्रजापति ने उनसे कहा कि उस तालाब मे एक बडा हाथी और एक बडा कछुआ जो आपस मे लड रहे हैं उन्हें खा लो ।
उन्हें पंजों से झपटकर गरुड अलम्बतीर्थ की ओर चले गये और वहां एक वट वृक्ष की सौ योजन लम्बी शाखा मे बैठे तो वह शाखा टूट गयी ।
उसे अपनी चोंच से पकड लिया ।
क्यों?
गरुड ने देखा कि उस शाखा में से कुछ तापस लोग उल्टा लटक रहे थे?
वे तापसे थे वालखिल्य ।

गरुड के आकार को देखकर वालखिल्य स्वयं विस्मित हो गये ।
४८ मील ऊंचा हाथी ।
कछुए का व्यास ८० मील ।
इनको अपने पंजों में पकडकर एक पक्षी आया है ।
उन महर्षियों ने कहा -
गुरुं भारं समासाद्योड्डीन एष विहंगमः ।
गरुडस्तु खगश्रेष्ठस्तस्मात् पन्नगभोजनः ॥
गरुड का नामकरण गरुड इस प्रकार नामकरण इन्होंने ही किया था ।

गुरुं आदाय उड्डीन इति गरुडः
गुरु का अर्थ है महान ।
महान भार को लेकर यह पक्षी उडकर आया है । इसलिए इसका नाम होगा गरुड ।
जब गरुड पर्वतों के पास से उडते थे तो पर्वत कांपते थे ।
गरुड के पंखों से तूफान उठता था ।
उस वटवृक्ष की शाखा को जिससे वालखिल्य महर्षि जन लटक रहे थे उसे चोंच मे लेकर गरुड उडते रहे उडते रहे और गन्धमादन पर्वत पहुंच गये ।
वहां फिर से अपने पिताजी से मिलन हुआ ।
कश्यपजी तपस्या कर रहे थे ।
उन्होंने अपनी आंखें खोली ।
देखा क्या हो रहा था ।
बोला - बेटा सम्हालना । उग्र तापस हैं । कुछ गलत हुआ तो क्षण भर में तुम्हें भस्म कर देंगे ।
देखिए तप शक्ति का प्रभाव ।
गरुड को पहाडों को कंपाते थे उनको भी ये नन्हे से महर्षि जन भस्म कर सकते हैं।
कश्यपजी कहते हैं ये वालखिल्य सूर्य की किरणों को पीते हैं ।
उनको कोई हानी नहीं पहुंचनी चाहिए ।
कश्यपजी ने वालखिल्यों से विनती की - आप लोग कृपा करके गरुड को जाने देजिए । वह एक महान कार्य के लिए उद्यत है जिसमे सबकी भलाई है ।
वालखिल्य वृक्ष की शाखा से उतरे और हिमालय की ओर चले गये ।
गरुड ने कश्यपजी से पूछा - इस शाखा को मैं कहां रखूं?
कश्यपजी ने एक बर्फीला पर्वत शिखर दिखाया, गरुड ने वहां उसे रखकर हाथी और कछुए को खा लिया ।
इस बीच स्वर्ग लोक में आपत्ति की पूर्वसूचनाएं दिखाई देने लगी ।
उल्कापात होने लगा ।
हत्यार अपने आप एक दूसरे से लडने लगे ।
खुले आसमान से मेघों का गर्जन सुनाई देने लगे ।
देवों ने जिन हारों को पहन रखा था , उनके फूल मुरझाने लगे ।
खून की बारिश बरसने लगी ।
आंधी होने लगी और उसकी धूल ने देवों के मकुटों को निष्प्रभ कर दिया ।

देव अपने गुरु बृहस्पति के पास गये ।
गुरुजी यह सब क्या है ? इसका अर्थ क्या है ।
बृहस्पति ने इन्द्र से कहा - तुम्हारी गलती है ।
तुम्हारी घमंड की नतीजा है यह ।
कश्यप और विनता का पुत्र आ रहा है ।
अमृत ले जाने ।
उसके जन्म के पीछे वालखिल्य महर्षियों की तप शक्ति है ।
उसे रोक नहीं पाऒगे ।

इन्द्र ने उन देवों को जो अमृत की सुरक्षा में लगे थे उन्हें सावधान रहने कहा ।
अन्य देवता भी अपने आयुधों को लेकर अमृते कुम्भ की चारों ओर खडे हो गये ।
स्वर्ग लोक इन आयुधों की रोशनी से चमक उठा ।
इन्द्र देव भी स्वयं वज्रायुध को लेकर अमृत की रक्षा के लिए खडे हो गये ।
आगे देखेंगे गरुड और देवों के बीच हुई लडाई के बारे में ।

 

  • गरुड ने वट वृक्ष की शाखा को टूटने के बाद अपनी चोंच से क्यों थाम लिया था?
    गरुड ने देखा कि उस शाखा पर वालखिल्य ऋषि तपस्या में लीन होकर उल्टे लटके हुए थे। गरुड के मन में जीवों के प्रति दया और ऋषियों के प्रति सम्मान का भाव था। यदि वह शाखा भूमि पर गिर जाती, तो उन सूक्ष्म आकार वाले ऋषियों की तपस्या भंग हो जाती और उनके प्राण संकट में पड़ सकते थे। यह उनके महान चरित्र और अहिंसा के प्रति निष्ठा को दर्शाता है।
  • वालखिल्य ऋषियों की विशेषता क्या है और वे सूर्य की किरणों का सेवन क्यों करते हैं?
    वालखिल्य ऋषि अंगूठे के आकार के अत्यंत सूक्ष्म होते हैं, किंतु उनकी तपस्या की शक्ति असीमित होती है। वे सूर्य की रश्मियों (किरणों) का पान करके जीवित रहते हैं, जो यह संकेत देता है कि उन्होंने स्थूल भोजन का त्याग कर ब्रह्मांडीय ऊर्जा से सीधे शक्ति प्राप्त करने की सिद्धि प्राप्त कर ली थी।
  • गरुड के नामकरण के पीछे क्या रहस्य छिपा है?
    वालखिल्य ऋषियों ने उन्हें गरुड नाम दिया। संस्कृत के गुरु आदाय उड्डीन इति गरुडः सूत्र के अनुसार, गुरु का अर्थ है भारी या महान। जो पक्षी हाथी और कछुए जैसे विशाल भार को पंजों में दबाकर और ऋषियों सहित भारी शाखा को चोंच में लेकर सहजता से उड़ सके, वही गरुड है। यह नाम उनकी अपार शारीरिक और आध्यात्मिक सामर्थ्य का प्रतीक है।
  • कश्यप प्रजापति ने गरुड को वालखिल्य ऋषियों के क्रोध से बचने की चेतावनी क्यों दी?
    कश्यप जानते थे कि गरुड शारीरिक रूप से पर्वतों को हिलाने की शक्ति रखते हैं, परंतु ऋषियों की तप शक्ति आत्मिक होती है। तप के तेज से संचित ऊर्जा किसी भी भौतिक शक्ति को क्षण भर में भस्म कर सकती है। यह इस सिद्धांत को स्पष्ट करता है कि शस्त्र बल से श्रेष्ठ शास्त्र और तप का बल होता है।
  • स्वर्ग में दिखाई देने वाले अपशकुन (उल्कापात, रक्त वर्षा) क्या सूचित कर रहे थे?
    ये प्राकृतिक उत्पाद सूचित कर रहे थे कि ब्रह्मांड की व्यवस्था में एक बड़ा परिवर्तन होने वाला है। जब कोई महान सात्विक शक्ति (गरुड) अधर्म या अहंकार के विरुद्ध खड़ी होती है, तो प्रकृति पूर्व सूचना देती है। यह इस बात का प्रमाण है कि गरुड का आगमन मात्र एक पक्षी का हमला नहीं, बल्कि एक दैवीय घटना थी।
  • देवगुरु बृहस्पति ने इंद्र को उनकी किस भूल का स्मरण कराया?
    बृहस्पति ने इंद्र को बताया कि यह संकट उनके अहंकार का परिणाम है। पूर्व में इंद्र ने वालखिल्य ऋषियों का उपहास किया था, जिसके फलस्वरूप ऋषियों ने अपनी तपस्या का फल कश्यप की पत्नी विनता को दिया, जिससे इंद्र से भी अधिक शक्तिशाली पुत्र (गरुड) का जन्म हुआ। यह कर्मफल के सिद्धांत को दर्शाता है।
  • गरुड द्वारा हाथी और कछुए को खाने के पीछे क्या संकेत है?
    हाथी और कछुआ वास्तव में पूर्व जन्म के दो भाई थे जो संपत्ति के विवाद और क्रोध के कारण श्रापवश पशु बन गए थे। गरुड द्वारा उनका भक्षण करना उन्हें उस निम्न योनि से मुक्ति दिलाना था। यह दिखाता है कि गरुड की भूख भी लोक कल्याण और उद्धार का माध्यम थी।
  • गरुड की यात्रा में गन्धमादन पर्वत का क्या महत्त्व है?
    गन्धमादन पर्वत आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। वहां कश्यप ऋषि तपस्या कर रहे थे। गरुड का वहां जाना यह सिद्ध करता है कि किसी भी महान कार्य (अमृत प्राप्ति) की सिद्धि के लिए पितृ आशीर्वाद और गुरु के मार्गदर्शन की अनिवार्य आवश्यकता होती है।
  • देवताओं के आभूषणों और मालाओं के मुरझाने का रहस्य क्या है?
    देव लोक में वस्तुएं दिव्य तेज से प्रकाशमान रहती हैं। गरुड की तप-शक्ति और उनके संकल्प का प्रभाव इतना तीव्र था कि उनके आगमन मात्र से देवताओं का पुण्य-प्रताप क्षीण होने लगा। यह इस सत्य को प्रकट करता है कि सत्य के मार्ग पर चलने वाले एक अकेले संकल्प के सामने पूरी सेना का तेज फीका पड़ सकता है।
  • इस कथा का मूल आध्यात्मिक संदेश क्या है?
    यह कथा सिखाती है कि महान शक्ति के साथ महान उत्तरदायित्व आता है। गरुड के पास असीमित बल था, फिर भी उन्होंने नन्हे ऋषियों की सुरक्षा के लिए स्वयं कष्ट सहा। साथ ही, यह भी स्पष्ट होता है कि अहंकार (इंद्र) चाहे कितना भी सुरक्षित क्यों न हो, वह तपस्या और धर्म (गरुड) के वेग को नहीं रोक सकता।
हिन्दी

हिन्दी

महाभारत

Click on any topic to open

0

Copyright © 2026 | Vedadhara | All Rights Reserved. | Designed & Developed by Claps and Whistles
| | | | |
Vedahdara - Personalize

We use cookies