मन मंदिर में सजे बिहारी

देवकि नंदन तुमको वंदन रखते सबकी लाज
सबके स्वामी अंतर्यामी पूरण कीजे काज
मन मंदिर में सजे बिहारी
मनमोहन तेरी छवि अति प्यारी
बन्सी बजैया रास रचैया
तारण हार मेरे तुम ही केवैया
तुम से बडा कहां कौन कन्हैया
श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे
हे नाथ नारायण वासुदेव
देवकि नंदन तुमको वंदन रखते सबकी लाज
सबके स्वामी अंतर्यामी पूरण कीजे काज

लीला अपरंपार तेरी तू माखन चोर कहावे
भव सागर से सबकी नैया तू ही पार लगावे
भक्तों का सहारा तू बांसुरी वाला
मथुरा के बसैया ओ नंद के लाला
तेरी भक्ति में नाचे सब ताता थैया
श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे
हे नाथ नारायण वासुदेव
देवकि नंदन तुमको वंदन रखते सबकी लाज
सबके स्वामी अंतर्यामी पूरण कीजे काज

Devotional Music

Devotional Music

भक्ति गीत

Click on any topic to open

0

Copyright © 2026 | Vedadhara | All Rights Reserved. | Designed & Developed by Claps and Whistles
| | | | |
Vedahdara - Personalize

We use cookies