आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर,
चन्द्रमौली चिदंबर,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बर,
निर्विकार ओमकार अविनाशी,
तुम्ही देवाधिदेव,
जगत्सर्जक प्रलय कर्ता,
शिवं सत्यं सुंदर,
निरंकार स्वरूप
कालेश्वर महायोगीश्वर,
दयानिधि दानीश्वर जय,
जटाधर अभयंकर,
शूलपानि त्रिशूलधारी,
औघड़ी बाघाम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय,
विश्वनाथ विशम्भरा,
नाथ नागेश्वर हरो हर,
पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले,
सदा शिव शिव शंकर,
जगत्पति अनुरक्ति भक्ति,
सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब,
जय जय जयति जगदीश्वर,
जनम जीवन जगत का,
संताप ताप मिटे सभी,
ॐ नमः शिवाय मन,
जपता रहे पञ्चाक्षर,
आशुतोष शशाँक शेखर,
चन्द्रमौली चिदंबर,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बर॥

Devotional Music

Devotional Music

भक्ति गीत

Click on any topic to open

0

Copyright © 2026 | Vedadhara | All Rights Reserved. | Designed & Developed by Claps and Whistles
| | | | |
Vedahdara - Personalize

We use cookies