माखन चोरी

makhan chori

चोरी क्या है?

चोरी उसे कहते हैं जब कोई वस्तु ले ली जाती है -

  • जो किसी दूसरे की है।
  • जिसे लेने की अनुमति नहीं है।
  • अनजाने में।
  • और चोर चाहता है कि आगे भी इसके बारे में पता न चलें।

माखन चोरी में बात ठीक इसके विपरीत थी।

जगत में ऐसी कौनसी वस्तु है जो कान्हा की नहीं है?

उनकी वस्तुओं को हम अपना मानकर ले लेते हैं, छिपा लेते हैं - यही वास्तव में चोरी है।

गोपियां चाहती थी कि आज कान्हा मेरे घर आयें माखन लेने।

भगवान उनके सामने ले जाते थे, उनके देखते देखते ही।

और कान्हा भी चाहता था कि मैं पकडा जाऊं।

कान्हा इसलिये माखन चोरी की लीला करते थे कि गोपियों को उसका आनन्द मिलें।

वे गोपियां भी कोई साधारण महिलायें नहीं थी।

उनमें से कई गोलोक से अवतार लेकर भगवान के साथ पृथ्वी पर आयी थीं।

वेदमाता स्वयं गोपी बनकर आयी थी वृन्दावन में।

कुछ पूर्वजन्म में ऋषि थीं।

गोपियों के तन, मन और जीवन में कान्हा के सिवा और कुछ भी नहीं था।

मैया री मोहि माखन भावै । 

जो मेवा पकवान कहत तू, मोहि नहीं रुचि आवै॥

ब्रज-जुवती इक पाछें ठाड़ी, सुनत स्याम की बात । 

मन-मन कहति कबहुँ अपने घर देखौं माखन खात॥

बैठें जाइ मथनियाँ के ढिग, मैं तब रहौं छपानी। 

सूरदास प्रभु अंतरजामी, ग्वालिन मन की जानी॥

 

75.5K

Comments

u38ap

हनुमान जी का नाम हनुमान क्यों पड़ा?

अंजनी पुत्र भूखे थे और आकाश में सूर्य को देखा। उनको लगा कि वह कोई फल होगा और सूर्य की ओर कूदा। यह देखकर इन्द्र को लगा कि सूर्य पर कोई आक्रमण कर रहा है। इन्द्र ने बजरंगबली के हनु (जबडे) पर वज्र से प्रहार किया। उस घाव का चिह्न जबडे पर होने के कारण वे हनुमान कहलाने लगे।

सूत और शूद्र में क्या अंतर है?

शूद्र चातुर्वर्ण्य व्यवस्था का एक वर्ण है। सूत ब्राह्मण स्त्री में उत्पन्न क्षत्रिय की सन्तान है । वर्ण व्यवस्था के अनुसार सूत का स्थान क्षत्रियों के नीचे और वैश्यों के ऊपर था पेशे से ये पुराण कथावाचक और सारथी होते थे।

Quiz

धनुर्वेद का स्रोत क्या है ?
Copyright © 2024 | Vedadhara | All Rights Reserved. | Designed & Developed by Claps and Whistles
| | | | |