Other languages: EnglishTamilMalayalamTeluguKannada
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।
पान चढ़ें फूल चढ़ें और चढ़ें मेवा।
लडुवन का भोग लगे संत करे सेवा।
एकदंत दयावंत चार भुजा धारी।
मस्तक सिंदूर सोहे मूसे की सवारी।
अन्धन को आंख देत कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया।
दीनन की लाज राखो शम्भु सुत वारी।
कामना को पूरा करो जग बलिहारी ।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
सूरश्याम शरण आये सुफल कीजे सेवा।